फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, सवार की मौत

विज्ञापन
 छोटेलाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के भैंसही ग्राम पंचायत के भगता तुलसीपुरा गांव निवासी छोटेलाल (28) पुत्र स्वर्गीय मुराली की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक में एक डंपर ने टक्कर मार दी। युवक की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

छोटेलाल के गांव से एक बरात गोरखपुर के भैंसा बाजार गई थी। छोटेलाल बाइक से बरात में शामिल होने गए थे। द्वार पूजा के बाद वह देर रात घर लौट रहे थे। महादेवा बाजार के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें सदर अस्पताल गोरखपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 वर्षीय पुत्री अमृता और पांच वर्षीय आराध्या पिता की मौत से बेसुध हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से पूरा परिवार टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें