धर्मसिंहवा। मारपीट व गाली गलौज के मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को धर्मसिंहवा थाने पर तहरीर देकर सास व उनके दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की तिथि का उल्लेख नहीं है, पीड़ित महिला ने दो माह पूर्व पति के गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरव्यास में किराए के मकान में रह रही केवटलिया थाना मेंहदावल की प्रियंका ने तहरीर में कहा कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी केवटलिया निवासी हरि निषाद के साथ हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद में उसकी सास संवारी देवी व उनके दो भाई जोगिंदर व रूपेश दिसंबर 2025 में गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा। आरोप है कि रोज-रोज के विवाद को लेकर पति घर छोड़कर चले गए हैं, जिसका गुमशुदगी सात अप्रैल को दर्ज कराई ।
पुलिस ने मारपीट की इस घटना की तहरीर पर शुक्रवार शाम को प्राथमिक की दर्ज की। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।