फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दंपती को पीटने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के पयासी गांव में मकान की दीवार तोड़ने और विरोध करने पर दंपती की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पयासी गांव निवासी सवरू प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही सिंकू कुमार दो अप्रैल को नशे की हालत में उनके दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने बेवजह उनके मकान की दीवार गिरा दी। जब सवरू प्रसाद और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें