फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती को भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र की एक युवती के अचानक घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती एक अप्रैल को अचानक घर से कहीं चली गई, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों को शक हुआ कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें