फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला की खुदकुशी के मामले में ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भैसहीं गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हुई थी मौत, भाई ने प्रताड़ना का लगाया आरोप, पति समेत तीन पर कार्रवाई
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के भैसहीं गांव में 24 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत के मामले में धनघटा पुलिस ने रविवार को पति, देवर व सास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर निवासी मोतीलाल की पुत्री अनिता की शादी वर्ष 2013 में भैसहीं निवासी राम भजन पुत्र सुखराज के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद अनिता का वैवाहिक जीवन तनावग्रस्त था। आए दिन ससुरालियों द्वारा अनिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। 24 अप्रैल को पति, देवर व सास के साथ अनिता का झगड़ा हुआ। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर अनिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर अनिता के भाई राहुल ने धनघटा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुरालियों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पति रामभजन, देवर राजबली एवं सास सुरसती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें