फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने एवं मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 18 अक्तूबर 2025 को दिन में करीब 3:00 बजे वह घर पर थी। इसी दौरान अवधराज, मिट्ठू चौधरी, रुक्मिनी व चंदना उसके घर में घुस आए। आरोप है कि अवधराज ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अवधराज उसे मारने-पीटने लगा। लोग इकट्ठा हुए तो सभी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि कई दिन थाने के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए थानाध्यक्ष मेंहदावल को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश के क्रम में चारों नामजद आरोपितों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें