फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एमडीएम अभिलेख न सौंपने पर निलंबित प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। एमडीएम (मध्याह्न भोजन) में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच में सहयोग न करने और अभिलेखीय चार्ज न सौंपने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने धर्मसिंहवा क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के प्रबंधक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि निलंबित प्रधानाचार्य अवध राज कन्नौजिया तीन दिन के भीतर कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश शुक्ला को एमडीएम से संबंधित समस्त अभिलेखों सहित अन्य चार्ज सौंप दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि राम मिलन की ओर से एमडीएम में वित्तीय अनियमितता के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए 17 अक्तूबर को तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।
जांच समिति ने 24 अक्तूबर को स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें बताया गया कि पूर्व प्रधानाचार्य अवध राज कन्नौजिया ने वर्तमान कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश शुक्ला को एमडीएम से संबंधित अभिलेख और अन्य आवश्यक चार्ज नहीं सौंपे हैं। इसके कारण शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने पत्र में स्पष्ट किया है कि विद्यालय प्रबंधक नियोक्ता अधिकारी हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि निलंबित प्रधानाचार्य से निर्धारित समय के भीतर समस्त अभिलेखीय चार्ज कार्यवाहक प्रधानाचार्य को दिलवाएं। यदि तीन दिनों के अंदर चार्ज नहीं सौंपा जाता है तो संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में उल्लिखित व्यवस्था के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि मामला वित्तीय अनियमितता से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जांच और शिकायत के निस्तारण में लगातार देरी होने पर प्रबंध समिति के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें