फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में ग्राम प्रधान समेत चार नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रौरापार चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ग्राम प्रधान समेत चार नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शिकटा बरगाह निवासी उमाशंकर यादव ने बताया कि वह ननिहाल ग्राम घटरम्हा में 15 वर्ष से रहते हैं, और रौरापार चौराहा पर मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। दो मार्च को रात 11:00 बजे के आसपास व मेडिकल स्टोर बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम प्रधान कृष्णचंद्र पांडेय के छोटे भाई नितिन पांडेय ने उनको रोककर कहा कि प्रधान बुला रहे हैं। वह उनके साथ प्रधान के मकान पर चले गए। जहां प्रधान के साथ नीरज पांडेय निवासी तेनुहारी व आलोक राय निवासी एकमा व कुछ अज्ञात लोग थे। इसी बीच उनके मित्र रामू चौधरी का फोन आ गया। रामू चौधरी का नाम सुनते ही प्रधान भड़क गए और उनको गालियां देते हुए कहा कि उनके सामने राजनीति करोगे।
उक्त लोगों ने उनको बंधक बना लिया और मारने-पीटने लगे। इससे वह बदहवास हो गए और वहां से चिल्लाते हुए भागे। जिस पर प्रधान ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की, वह बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। मारपीट की घटना में उनको काफी चोट आई। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें