संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ब्रह्मदेव निवासी पटखौली ने बताया कि नौ अप्रैल को उनका बेटा रिशू एक व्यक्ति के यहां दूध पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में खड़े उत्तम, दीपक, सूरज, रामाज्ञा उसे गालियां देने लगे। उक्त लोग पहले से ही उनके परिवार से ईष्या रखते हैं। कारण पूछने पर वे उसे मारने-पीटने लगे।
बेटे ने घर आकर उस दिन कुछ नहीं बताया। अगले दिन 10 अप्रैल को दिन में लगभग एक बजे रास्ते में फिर अकेला पाकर बेटे को गालियां देते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। घर आकर बेटे से इसकी जानकारी दी। बाद में वह विपक्षी के घर पूछताछ करने गए तो आरोपी ने उनको भी धमयिां देते हुए दौड़ा लिया। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद