फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पड़ोसी से मारपीट में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल टोला नौरंगा गांव में बीते सोमवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परतावल टोला नौरंगा निवासी ममता देवी ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 25 मई को गांव के ही ओम निषाद, प्रियंका, जानकी तथा लक्ष्मीना ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में बढ़ते तनाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने ओम साहनी और द्वितीय पक्ष के अरुण साहनी व अनेश साहनी निवासी परतावल टोला नौरंगा का चालान कर दिया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें