फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उमरी खुर्द में मारपीट के मामले में पूर्व प्रधान समेत 10 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द ग्राम पंचायत में मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में जगदीश पुत्र महादेव निवासी ऐचाकाट ने जानकारी दी कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत उमरी खुर्द के ग्राम प्रधान हैं। पूर्व प्रधान शिव शंकर यादव ने उनके सरकारी काम का शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच करवाने का आवेदन दिया था। उनके शिकायती पत्र के क्रम में विकास भवन से जांच टीम 17 अप्रैल को गठित होकर जांच के लिए उमरी खुर्द पहुंची और अपनी जांच प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

समय करीब 2:00 बजे के लगभग पूर्व प्रधान शिवशंकर यादव उर्फ पूरन यादव एवं उनके सहयोगी अवधेश यादव, विपिन यादव, देवेंद्र यादव, जोगेंद्र यादव, बलवंत यादव, विंध्याचल, अनिल कुमार यादव, राम पल्टन मौर्या, दिनेश यादव एक जुट होकर उनको गाली देकर लाठी डंडा से मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने आए अमरेन्द्र चौधरी, सिकन्दर , प्रेमचन्द्र, रविचन्द्र को भी मारापीटा। शिवशंकर यादव एवं उनके सहयोगी एक मनबढ एवं दबंग हैं। जो जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें