फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुशीनगर और मिर्जापुर के बीच फाइनल मुकाबला आज

Fri, 20 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में चल रहे ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। कुशीनगर और मिर्जापुर की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर फाइनल मैच में जगह पक्की कर ली। अब शुक्रवार को इन दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार और क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ व कुशीनगर की टीम के बीच हुआ। खेल शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। दोनों टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में खेल के 44वें मिनट में कुशीनगर के जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी गाेलू आकाश ने निर्णायक गोल किया। इसके साथ ही कुशीनगर की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली। कुशीनगर की टीम ने इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा और 1-0 से जीत दर्ज कर ली।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला देवरिया व मिर्जापुर की टीम के बीच खेला गया। मिर्जापुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। मिर्जापुर के जर्सी नंबर के आठ के खिलाड़ी समीर ने 22वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को कुशीनगर व मिर्जापुर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वीएस पांडेय, मनोज तिवारी, हीरालाल निषाद, तुलसी कुमार, मुस्किम अली, मुकेश गुप्ता, इशांत कुमार, अजय यादव, संजय पटेल, धीरज पटेल, अशोक सिंह व संजय रावत ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्रा, राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, पंकज, ममता भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें