फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह टहलने निकली महिला की बाइक की टक्कर से मौत

Mon, 04 Aug 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। महुली कस्बा के उत्तर चौराहे पर सोमवार को सुबह 4 बजे के करीब टहलने जा रही एक बुजुर्ग महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इससे उस महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महुली कस्बे के उत्तर चौराहा निवासी केसारा देवी (60) पत्नी स्वर्गीय दुबर विश्वकर्मा रोज की तरह सोमवार की सुबह चार बजे के करीब टहलने निकली थीं। अभी वह महुली थाने के गेट से नाथनगर की तरफ थोड़ी ही दूरी पर पहुंची थी इतने में ही पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। सूचना पर परिजन सीएचसी नाथनगर पहुंचे, वहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर पहुंचने के बाद मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में महुली इंस्पेक्टर रजनीश राय ने बताया कि अभी तक किसी ने इस संबंध में की तहरीर नहीं दिया है। अगर तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें