रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौकी अंतर्गत आने वाले इलाके में घरों से आठ मोबाइल चोरी हो गए। इससे लोगों में भय का माहौल है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के शिवबखरी में 31 जुलाई की रात लोग खाना खाकर अपने अपने घरों में सोए थे कि इसी बीच शिवबखरी में तीन घरों से चार एंड्राइड मोबाइल और दूसरे पुरवे से भी चार लोगों का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ितों ने थाने पर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई सचिंद्र नाथ राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच की जा रही है। संवाद