फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फार्म सात में गडबड़ी करने वालों पर दर्ज कराएं केस

विज्ञापन
फार्म सात को लेकर डीएम से बात करते कांग्रेस कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने फार्म-7 में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि कि 5 फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी। इसके अनुसार, उसरा शहीद प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 71, 72, 73 और 74 पर बड़ी संख्या में फॉर्म-7 एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चारों बूथ के बीएलओ को दिए गए। सभी बीएलओ को तत्काल फॉर्म-7 भरकर आवेदक की रसीद शाम तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। जब बूथ-71 के संजय कुमार, बूथ-72 के वीरेंद्र, बूथ-73 के विष्णु कुमार और बूथ-74 के राम शरण से फॉर्म-7 पर आवेदक (नाम काटने वाले प्रस्तावक) के हस्ताक्षर के बारे में पूछा गया, तो चारों ने अपने हस्ताक्षर होने से साफ इनकार कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि सभी फॉर्मों पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर जीवित और उपस्थित मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृतक दिखाकर उनके नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। इसे असंवैधानिक बताते हुए पार्टी ने दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष का कहना है कि ऐसी घटनाओं से चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास कम होता है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार, अरुण पांडेय, शांति देवी, मोइन अंसारी, अजय सिंह, बिट्टू सिंह, जमशेद अख्तर, प्रेम नाथ मौर्या, रमेश पांडेय, राजीव गोंद, रामाश्रय यादव, संतोष पांडेय, संजय चौरसिया, रवि सिंह, अभिषेक, संगम यादव, जमुना प्रसाद, परवेज़ अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें