फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, 11 पर केस

Tue, 02 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-धनघटा क्षेत्र के नन्हिया नायक गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के नन्हिया नायक गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नन्हिया नायक गांव निवासी जयकरन ने दिए तहरीर में बताया कि 21 मार्च को वह पैतृक जमीन पर निर्माण के लिए साफ-सफाई करवा रहे थे। जो काफी जर्जर हालत में है। दोपहर डेढ़ बजे लाठी डंडा, राॅड व असलहे से लैस पचास लोग उनके दरवाजे पर आए और गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से किसी तरह जान बचाकर घर में भागे तो विपक्षी गोरखनाथ, भूमिनाथ, पृथ्वीनाथ, नरसिंह, अरविंद कुमार, राजकुमार, विजय कुमार, संत कुमार, आयुष, चंद्रकला, मौनी और कई अज्ञात लोग उनको व परिजनों को घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर गांव के कई लोग बीच-बचाव किए। विपक्षी घर के अंदर के सामान को तोड़ दिए। किसी तरह लोगों के बीच-बचाव से परिवार की जान बची। इसके बाद विपक्षी जानमाल की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामले में शिकायत पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें