फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर पानी गिराने के विवाद में मारपीट, तीन सगे भाइयों पर केस

Mon, 25 Mar 2024 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के हावपुर भडारी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के हावपुर भडारी गांव में सोमवार की सुबह सड़क पर पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली देने व जान से मारने की धमकी के मामले में बखिरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


धनंजय पुत्र तेज बहादुर सिंह ने बताया कि 25 मार्च की सुबह छह बजे सड़क पर पानी गिराने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। प्रभाकर दूबे अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर उसे व भाई अंशुमान सिंह, चाची गिरजा देवी, पत्नी अनिता देवी व मां इंद्रावती देवी को गाली गलौज देते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिए व जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस ने इस मामले में प्रभाकर दूबे, सुधाकर दूबे, कृष्णकांत दूबे व मनीष दूबे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें