बखिरा। जिवधरा गांव में बुधवार को एक शख्स के यहां शादी है। पुराने विवाद को लेकर विपक्षी ने रास्ते में पोल रख दिया। पोल हटाने की बात पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की जानकारी होने पर बखिरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में 11 पर केस दर्ज किया गया है। वहीं घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने शांतिभंग में आठ लोगों का चालान किया।
जिवधरा निवासी अफसर अली के घर बुधवार को शादी होनी थी। इसी रास्ते से बारात भी आनी थी, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने पुराने विवाद को लेकर मार्ग अवरोध करने के लिए सड़क में पोल रखकर मिट्टी डाल दी थी। अफसर अली ने पोल हटाने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष के लोग मारपीट पर अमादा हो गए।
बुधवार सुबह 11 बजे दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी बढ़ जाने पर मारपीट हो गई।