संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के वासिन गांव में पेंड की टहनी काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
दीपू कुमार निवासी वासिन ने बताया कि चार नवंबर को दिन में वह जोताई करने के लिए खेत में शीशम के पेड़ की टहनी काट रहे थे। उसी दौरान विपक्षी धुरकुल्ली, रामजग यादव अकेला पाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिए और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राम प्रकाश।