बखिरा। मारपीट, जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर तोड़फोड़ और अन्य मामलों में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार माह माह छह लोगों पर केस दर्ज किया है। बखिरा क्षेत्र के सोनौरा निवासी उर्मिला देवी पत्नी सोमन ने बताया कि गांव के संदीप निषाद करीब छह लोगों के साथ मिलकर 30 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे घर के दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। विरोध करने पर लात-घूसे मारे-पीटे। किसी तरह घर में घुसकर उसने जान बचाई। आरोपी एक अक्तूबर सुबह सात बजे दोबारा दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए थाने में तहरीर देने से नाराज होकर जान से मारने करने के लिए दौड़ा लिए।
घर मे भागकर अंदर से बंद कर लिया। आरोपी घर का दरवाजा खोलकर लात-घूसाें से मारते हुए घर के सामान तोड़फोड़ दिए। संदीप निषाद ने उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया। कोई कार्रवाई न होने पर मजबूरन न्यायालय में गुहार लगानी पड़ी। बखिरा एसओ लालबिहारी ने बताया पीड़ित की शिकायत पर सोनौरा निवासी संदीप निषाद, शिवपूजन, जिमना देवी, सुरसती, पूनम देवी व दीपक निवासी उड़सरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।