संतकबीरनगर। पारिवारिक समझौता केंद्र पर दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में आदर्श श्रीवास्तव पुत्र वशिष्ठ नरायण निवासी ग्राम परसादपुर थाना-धनघटा ने बताया कि वह अपनी बहन निवेदिता पत्नी अभिषेक श्रीवास्तव के मध्य पारिवारिक समझौता केंद्र पर सात जनवरी को आए थे।
वहां पर समय लगभग 2:40 बजे मध्यस्थता फेल होने से नाराज अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र प्रदीप लाल एवं प्रदीप लाल पुत्र स्वर्गीय गणेश दत्त श्रीवास्तव सेमरा नंबर-एक चरगावां थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर ने उन्हें एवं उनके मामा मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पिता वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव, मां मिथिलेश श्रीवास्तव को गाली दी और बहन निवेदिता को भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके मना करने पर अभिषेक ने उनके दाहिने हाथ की अंगुलियों को पकड़कर ऐंठ दिया। जिससे उनकी अंगुलियों में चोट आ गई और सूजन बनी हुई है।
लोगों के बीच-बचाव पर किसी तरह से अभिषेक ने उनका हाथ छोड़ा और जान-माल की धमकी दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।