संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। इस बात की सूचना मिलने के बाद कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे तक शव के पहचान का प्रयास किया जाएगा। पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।