संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सियरा सांथा गांव में शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दल्ले, राज, किशन और विनय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सियरा सांथा निवासी विक्रम ने तहरीर में बताया कि उनके घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनके भांजे सरोज पुत्र राजू और अनुज पुत्र राजू निवासी धौरहरा शादी में शामिल होने आए थे।
आरोप है कि 26 मई की शाम करीब 8 बजे दोनों युवक घर के बाहर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के ही दल्ले, राज, किशन और विनय ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि जब वह बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने विक्रम की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।