फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट

Sun, 18 Aug 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के गजौली गांव का मामला, छह पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के गजौली गांव में खेत का मेड काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने पिता व दो बेटों को मारा-पीटा। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। घटना के एक माह बाद न्यायालय के आदेश पर बखिरा पुलिस ने एक व्यक्ति, उसके दो बेटों व तीन बेटियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सरस्वती पत्नी रामचरन निवासी गजौली का आरोप है कि छह जुलाई की शाम 5:30 बजे विरोधी पक्ष के मोहम्मद नवी बेटों व बेटियों के साथ उसके खेत की मेड़ को काट रहा था। पति रामचरन द्वारा विरोध करने पर प्रतिवादियों ने पति को मारा-पीटा। बचाव के लिए गए दोनों बेटों सूर्यलाल व सूर्यनाथ के साथ मारपीट की। लाठी से मारकर सूर्यलाल का हाथ तोड़ दिए जबकि बेटे सूर्यनाथ का सिर फट गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने घायलों का न मेडिकल कराया न केस दर्ज किया। थक हार कर न्यायालय से गुहार लगाई।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मो. नवी, अब्दुल सत्तार, अब्दुल मुख्तार, जमीला, फरीदा, हुमायरा खातून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें