फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फेसबुक पर स्टोरी पोस्ट करने को लेकर मारपीट, कई घायल

Mon, 06 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के दरही गांव में फेसबुक पर स्टोरी पोस्ट करने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें एक पक्ष ने मेंहदावल से कुछ लोगों को फोन करके बुला लिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष से करीब छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची पीआरवी ने सभी को सीएचसी मेंहदावल पर उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उक्त मामले में अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। रविवार की शाम ग्राम दरही में दो युवकों के बीच फेसबुक पर स्टोरी लगाने की बात को लेकर लडाई झगड़ा शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया। उसके बाद एक युवक ने मेंहदावल से अपने सात आठ दोस्तों को फोन कर बुला लिया। सभी लोग दूसरे युवक के घर जाकर मारपीट करने लगे।
बाहरी लोगों को मारपीट करते हुए देखकर गांव वालों ने सबको घेर लिया। इसके बाद जमकर मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीआरवी पहुंच गई और घायलों को मेंहदावल सीएचसी पर भेज दिया। उक्त मामले में दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें