फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र के मैली गांव में शुक्रवार को जमीन के बंटवारे के विवाद में एक युवक को उसके पिता व सगे भाई ने लाठी डंडे से मार पीटकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था मे उसे सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम मैली निवासी रामपलट के परिवार में जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर कहा सुनी होने लगी। इस बीच राम पलट व उसके बेटे सोनू ने लाठी डंडे से पीटकर देवानंद को घायल कर दिया। गंभीर स्थित में उसे सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें