महुली। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के निखरकपार गांव में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक मुकेश की मौत हो गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इससे पहले युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के निखरकपार गांव निवासी विनोद ने बताया कि उनका छोटा भाई मुकेश शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित खेत देखने गया था। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के पोल में करंट उतर आया था। मुकेश जैसे ही पोल के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया। इसके बाद लोग उसे आनन-फानन में उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हरिहरपुर विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण के अवर अभियंता चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि खेत से बिजली का खंभा लगभग 100 मीटर दूर है। वहां घरवाले मोटर चलाने के लिए केबल ले गए थे। केबल के कटे होने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि टीम भेजकर इसकी जांच भी कराई गई है।