- खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ गांव का मामला, केस दर्ज
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
ओमप्रकाश ने अपने शिकायत में बताया कि 20 जून की शाम छह बजे वह अपने जमीन पर मकान निर्माण करवा रहे थे। उसी दौरान पटीदार सुभाष, पप्पू, मनीष, रामनाथ उर्फ छोटू निर्माण रोकते हुए गाली देकर मारे-पीटे। घटना देखकर बचाव में आए परिजनों को भी गाली देते हुए मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।