संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के निहैला गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक शनिचरा बाजार निवासी रवि कुमार ने शिकायत में बताया कि वह अपने गांव पारासीर चहारदीवारी चलवाने गए थे। वहीं से वापस आते समय निहैला गांव के पास विपक्षी शुभम सिंह निवासी गांव दुबौली दो अन्य साथियों के साथ जमीन विवाद को लेकर मारा-पीटा। जिसमें उनका दोनों हाथ टूट गया। बीच-बचाव करने के बाद बाइक क्षतिग्रस्त कर जानमाल की धमकी देकर चले गए।