संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तेनुआमाफी गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि राजनाथ निवासी तेनुआमाफी ने तहरीर में बताया कि एक मार्च को शाम सात बजे बच्चों के बीच हुए छोटे से विवाद को लेकर गांव के विपक्षी श्रीराम और रोमी गाली देते हुए मारपीट की। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया।