बेलहरकला क्षेत्र के पनवारे गांव का मामला
संतकबीरनगर। बेलहरकला क्षेत्र के पनवारे गांव में मामलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
इबरान के अनुसार एक जुलाई को शाम चार बजे शादी विवाह में खान-पान के निमंत्रण पद प्रतिष्ठा की बात को लेकर हुई कहासुनी में पटीदार फैय्याज, इरशाद, अशरफ, करम हुसैन दरवाजे पर आकर गाली देते हुए पिता समेत अन्य परिजनों को मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोट आया। पुलिस ने मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।