- धनघटा तहसील पर प्रदर्शन कर लगाई न्याय की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बराव गांव की महिलाएं बुधवार को धनघटा तहसील में प्रदर्शन कर निजी बैंक कर्मियों की मनमानी पर रोक लगाए जाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि बैंक के लोग समूह की महिलाओं से अभद्रता के साथ पेश आ रहे हैं।
अनीता, श्रीजौता, निर्मला, राजमती, रेनू, बबीता, राधिका आदि का कहना है कि वह लोग समूह के तहत कई निजी बैंकों से ऋण ली हैं। ऋण की वसूली बैंक कर्मी किस्त से करते हैं। आरोप है कि समय पर जब किस्त की अदायगी नहीं कर पाती हैं तो बैंक कर्मी अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर आटा, चावल तक उठा ले जाते हैं। बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर कई महिलाएं घर से पलायन कर चुकी हैं। बैंक कर्मियों के मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा है ।