धनघटा क्षेत्र के डिहवा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के डिहवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष प्रस्तुत हुआ। पुलिस ने मामले में पीडिता का प्रार्थना पत्र मिलने पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरुकर दी।
पुलिस के अनुसार पीडित गीता देवी ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि 25 मई को रात दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के विपक्षी सुरेश, इंद्रावती, बसंत और जिलेबा देवी दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर लाठी डंड़ा और लात मुक्का से काफी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना देखकर बीच-बचाव में आए बेटे को भी काफी मारापीटा। जिससे उसके सिर में काफी चोट आया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।