बेलहरकला क्षेत्र के जंगल दशहर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
एसओ बेलहरकला सरोज शर्मा ने बताया कि जंगलदशहर गांव निवासी प्रभावती देवी का आरोप है कि विपक्षी संतोष यादव व शकुंतला देवी पुरानी रंजिश को लेकर गाली दे रहे थे। मना करने पर दोनों ने बाल पकड़कर खीचते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए देवर विक्रम से भी मारपीट की। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं।