- कोतवाली खलीलाबाद में दो पक्षों के विवाद का मामला
- एक आरोपी को मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद परिसर में बुधवार की देर शाम किन्नरों के बीच चल रहे बातचीत के बाद हुए विवाद में पुलिस ने किन्नर की तहरीर पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। रात में ही पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि स्टेशनपुरवा निवासी किन्नर निकिता ने तहरीर में कहा कि लोगों की खुशियों में शरीक होकर नाचती-गाती हैं। इसकी वजह से किरन किन्नर व विजय ठाकुर उर्फ बंटी निवासी बरदहिया बाजार मिलकर क्षेत्र में मिलने पर मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देते हैं। यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार दोनों होगें।
थाने में शिकायत लेकर आने पर दोनों धमका रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में दोनों आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी विजय उर्फ बंटी ठाकुर को पुलिस हिरासत में लेकर पाबंदी की कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।