फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान प्रतिनिधि और भाकियू नेता में मारपीट, सात लोग हिरासत में

Sun, 12 Oct 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। रविवार के शाम उमरिया बाजार में प्रधान प्रतिनिधि और भाकियू नेता के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की वजह सोशल मीडिया पर शिकायती पत्र वायरल करना बताया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उमरिया बाजार के निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता विजय कुमार वर्मा सोशल मीडिया पर उमरिया बाजार में विकास कार्य में अनियमितता बढ़ते जाने को लेकर शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव पहले से था।
रविवार को उमरिया बाजार के प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार और विजय कुमार वर्मा के बीच इसी शिकायती पत्र को लेकर बातचीत होते-होते मारपीट हो गई।
इस दौरान दोनों लोगों के बीच हो रही मारपीट के दौरान दोनों के परिजन भी वहां पहुंच गए और उनके बीच में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

उसके बाद भाकियू नेता समेत उनके पक्ष से चार लोगों और प्रधान प्रतिनिधि समेत उनके पक्ष के तीन लोगों को पकड़कर थाने लाई। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें