फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस निकलने के समय पर संचालकों में मारपीट

Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा/रोसया बाजार। धनघटा होकर लखनऊ जाने वाली निजी बसों के संचालकों के बीच सोमवार को बस निकलने के समय को लेकर संघर्ष होने लगा। पौली में दो बस संचालकों के बीच सड़क पर लाठी डंडा व ईंट-पत्थर चले। करीब आधे घंटे सड़क पर मारपीट से रास्ता जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। इस मामले में एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर के बेलघाट से चलकर धनघटा होते हुए लखनऊ जाने वाली निजी बस और सिकरीगंज से धनघटा होकर लखनऊ जाने वाले दूसरे निजी बस के संचालकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बस सुबह 7:30 बजे धनघटा से होकर लखनऊ जाने के लिए पौली पहुंचा तो दूसरे बस संचालक ने चार पहिया वाहन से उस बस का पीछा करके रोक लिया। उसके बाद दोनों बसों के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हुई जो लगभग आधे घंटे तक चलती रही।
घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी पौली के पुलिस कर्मी पहुंचे तो एक बस के संचालक बस के साथ भाग निकला, जबकि दूसरी बस क्षतिग्रस्त हो गई। उसके लोग पुलिस से मिले। घटनास्थल पर पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने भेज दिया। क्षतिग्रस्त बस घटनास्थल पर पड़ी है। बस संचालक गोरखपुर जिले के तो दूसरे जनपद के बताए जा रहे हैं। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें