फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत पर सोने रहा था परिवार, हो गई चोरी

Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के सेमरी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरी में बीती रात चोर घर में घुसकर चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय छत पर सोने गया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
ग्राम सेमरी निवासी राजेन्द्र पुत्र भोला के अनुसार रविवार की रात में बिजली के बार-बार आने जाने के कारण गर्मी से परेशान हो कर उनका पूरा परिवार छत पर सोने चला गया था। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए और चोरी करने में सफल हो गए। जब वह सुबह छत से नीचे आए तो दरवाजा खुला देख सन रह गया। उसके बाद कमरे में देखा तो लोहे की आलमारी टूटी थी तथा अन्य सामान भी बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कमरे में रखे सामानों की खोजबीन शुरू की तब उन्हें दो वीडियो कैमरा, लैपटॉप, 18 हजार रुपये नकदी, सोने की चैन, सोने की चार अंगूठी, सोने की झुमकी और चांदी की पावजेब गायब पाया। घटना की जानकारी पहले यूपी 112 को देने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर एसआई अशोक कुमार सिंह ने पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें