फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर 

Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में संतकबीरनगर जनपद को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। जबकि गोरखपुर व ‌सिद्धार्थनगर को संयुक्त रूप से 27 वां, बस्ती को 43 वां स्थान मिला है। जनपद को स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में पांचवां स्थान मिलने पर सीएमओ समेत कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय से अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के जिलों का स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर पर फार्मेंस देने में रैकिंग जारी की गई है। इसमें संतकबीरनगर जनपद को महिलाओं के प्रसव पूर्व देखभाल, टीकाकरण, डिलिवरी, अर्बन हेल्थ, मातृत्व लाभ आदि में बेहतर कार्य करने और उसकी सूचना कंप्यूटर पर बेहतर तरीके से फीड की गई। इसके साथ ही शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में मगहर और कांशीराम आवास में चल रहे अर्बन हेल्थ मिशन पर बेहतर तरीके से कार्य किया गया है। यही नहीं, प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाला अनुुदान शत-प्रतिशत दिया गया। 

जिसकी सूचना कंप्यूटर पर फीड कर निदेशालय को भेजी गई। निदेशालय ने सभी जिलों की समीक्षा कराई, तो संतकबीरनगर जनपद को पांचवीं रैंक मिली। पहला स्थान ललितपुर को हासिल हुआ है। शासन से स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य के लिए पांचवीं रैंक मिलने पर सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों से खुशी जताई है। सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं के डिलिवरी, अर्बन हेल्थ मिशन, महिलाओं के टीकाकरण, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी के बाद अनुदान का सही तरीके से भुगतान आदि में जनपद ने बेहतर कार्य किया है। जिसकी वजह से जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें