फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलनिकासी नहीं होने से खेत जलमग्न

विज्ञापन
अलीनगर में पुल निर्माण के दौरान पानी रूकने से खेतों में फैल गया-संवाद
विज्ञापन
महुली। कठिनइया नदी पर अलीनगर में पुल निर्माण के चलते पानी की निकासी बाधित हो गई है। इससे आसपास के छह गांवों की हजारों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान गेहूं और सरसों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। रबी की बुआई का समय निकलता देख किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, जमुहट से अलीनगर पुल तक नदी का बहाव प्रभावित है। पुल के दक्षिण दिशा में पानी की निकासी नहीं होने से उत्तर तरफ कठिनइया नदी का पानी खेतों में फैल रहा है। उनका आरोप है कि पुल निर्माण के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते नदी का पानी आगे कुआनो नदी में नहीं पहुंच पा रहा है और खेतों में जमा हो रहा है।
जलभराव से जोगाराजा, बहराइ, हरदी, सिदाही, कलुआपुर और छितही गांवों के किसानों की हजारों बीघा जमीन प्रभावित है। इनमें हरदी गांव के किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें