बाजार में खरीदारी के लिए लगी भीड़-संवाद
- फोटो : credit
संतकबीरनगर। नवरात्र का पर्व चल रहा है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा व दशहरा की तैयारियां चल रहीं है। इसको देखते हुए बाजार भी सजने लगी है। इधर, जीएसटी में छूट के बाद व्यापारी भी नया माल मंगा लिए हैं। शाॅपिंग माल सहित अन्य जगहों पर जीएसटी छूट के साथ ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास हो रहा है। इससे बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है और रौनक भी दिख रही है।
त्योहारी सीजन को लेकर वैसे भी दुकानदार तैयारियों में जुट जाते रहे हैं। इस बार जीएसटी के दरों में छूट के चलते व्यापारियों ने खास तैयारियां शुरू कर दी है। शहर में करीब 15 से अधिक शाॅपिंग माल है, जहां पर नए परिधान और सामग्री नए रेट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा छोटे दुकानदार भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद में दुकानें सजा रहे हैं। कपड़े से लेकर स्वर्ण आभूषण की दुकानों पर इस समय रौनक दिख रही है। आने वाले दिनों में दीपावली का त्योहार भी है।
ऐसे में दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सुबह और शाम को बाजार में अच्छी खासी भीड़ दिख रही है। दो पहिया वाहन के डिस्टीब्यूटर भी एजेंसी के बाहर जीएसटी कम होने वाहनों में हुई छूट का पोस्टर लगा रखें है। शहर में किराना व्यापारी महेश कुमार ने बताया कि जीएसटी में छूट का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा होगा। कपड़ा व्यापारी बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों की तादात बढ़ी है। शापिंग माल में भी इस समय भीड़ लग रही है। कई जगह पर जीएसटी छूट के साथ आफर भी दिए जा रहे हैं।
-
त्योहार का सीजन है और जीएसटी की दरें कम हुई है। इस समय खरीदारी करने में लाभ मिल रहा है। बच्चों आदि के कपड़े आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
-राकेश कुमार, ग्राहक
जीएसटी की दरें घटाई गई है। ऐसे में सामानों के दाम में कमी आई है। नए रेट पर सामान मिलने से काफी लाभ मिल रहा है। इसलिए जरूरत के सामान खरीद रहे हैं।
- सर्वेश चतुर्वेदी, ग्राहक