फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को दी गई अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को संतकबीरनगर के सभी थानों की पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं तथा छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्हें आत्मरक्षा के उपाय और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के प्रति जागरूक किया। एंटी रोमियो टीमों ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन

ु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें