फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला मरीज ने डॉक्टर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली/तिघरा। क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार सुबह एक महिला मरीज ने डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के बुलाने पर उसके गांव के कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से मारपीट की। डॉक्टर ने खुद को कमरे में बंद कर बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीएचसी प्रभारी भी पहुंच गए और उन्होंने और पुलिस ने समझा बुझा कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। इस दौरान करीब चार घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब दस बजे 30 साल की एक महिला सीएचसी पर इलाज कराने पहुंची। कुछ ही देर बाद वह डॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। इसके बाद उसने अपने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर से हाथापाई की। चिकित्सक किसी तरह उनके चंगुल से निकले और खुद को एक कमरे को बंद कर लिया। उनके फोन करने पर डायल 112 की टीम पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। तब उन्होंने मुकामी पुलिस को इसकी जानकारी दी। मुकामी पुलिस पहुुंची और चिकित्सक का दरवाजा खोलवाया। चिकित्सक और महिला के बीच बातचीत हुई। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी भी पहुंच गए। वहां पर दोनों पक्षों के बीच देर तक वार्ता हुई। वार्ता के बाद करीब दो बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें