फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर बेखौफ बाइक स्टंट... टोकने पर देते हैं धमकी

Sat, 16 Nov 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मगहर कस्बे में इंटर कॉलेज के पास अक्सर देखे जाते हैं स्टंटबाज
विज्ञापन


मगहर। नगर पंचायत मगहर में युवकों के द्वारा नगर की मुख्य सड़कों पर बेखौफ तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए स्टंट करना अक्सर देख सकते हैं। युवा बेखौफ नगर के एक इंटर कॉलेज के आसपास भी अक्सर देखे जा सकते हैं। नगर के गांधी आश्रम चौराहे से काजीपुर चौराहे के मध्य स्कूल के सुबह सात से नौ बजे तक कुछ युवक मोटरसाइकिल का साइलेंसर हटाकर तेज गति से चलाते हुए स्टंट दिखाते हैं, जिसे देखकर लोग कांप जाते हैं। आपत्ति करने पर मारपीट व गाली गलौज पर उतर आते हैं।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि आज का युवा जिस पर देश का उज्ज्वल भविष्य है। आज कहीं न कहीं अपने उद्देश्यों से भटकता दिखाई दे रहा है। उन्हें न अपनी जान की फिक्र न दूसरे के जान की फिक्र। नगर के लोगों का कहना है कि सुबह छोटे-छोटे बच्चों के अलावा छात्र-छात्राए स्कूल या कोचिंग जाते हैं, उनके साथ किसी भी तरह की घटना होने की संभावना बनी रहती है। अगर इनसे कहा जाता है कि ऐसा न करें तो वे मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। नगर वासियों ने पुलिस प्रशासन से इस पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवकों पर पुलिस नजर रखे हुए है। जल्द ही उन युवकों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें