संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाइवे स्थित मगहर के पास वाहन की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के युवकों की टोली डेकोरेशन का काम करती है। गोरखपुर से पिकअप में युवकों की टोली सीतापुर जाने के लिए निकली थी। रात्रि करीब दो बजे के करीब चौकी क्षेत्र मगहर स्थित ढाबा के पास सभी रुक कर चाय पी रहे थे। कुछ युवक वाहन पर बैठ करके सीतापुर के लिए निकल गए। उसी दौरान एक युवक को वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।