करीब एक पखवारे से ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लोगों के एक गिरोह द्वारा चोरी किए जाने की अफवाहों का दौर चल रहा है।
इसकी जानकारी करने पर भैंसठ गांव के लोगों ने बताया कि नदी पार के एक गांव में रात में 10 लोगों के एक गिरोह ने चोरी की है, किंतु इसकी पुष्टि करने पर मामला गलत पाया गया।
इसी प्रकार से भगवानपुर, समदा, भक्ठी, पकडिय़ा, रक्साकोल, बघुआं, खुंटवा समेत दर्जनों गावों के ग्रामीण इसी प्रकार के अफवाहों पर विश्वास करके रतजगा कर रहे हैं।
रामप्रकाश, रामसुमेर, भगेलू, रामलगन, दयाराम, शिवमूरत, संतराम यादव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सिद्धार्थनगर जनपद में इसी प्रकार के एक गैँग द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की कई घटनाएं सुनने में आ रही थी।
इसी से भयभीत होकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के गांवो के लोग सुरक्षा की दृष्टि से पूरी रात जागकर रखवाली कर रहे हैं।