फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों ने लगाया ग्राम प्रधान पिता पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

- बोलीं, विरोध करने पर मारपीट करता था पिता, चार-पांच साल से करता रहा है शोषण
- आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस, धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर/ संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक प्रधान पर उसकी दो बेटियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छोटी बेटी के साथ कुकृत्य की घटना देख लेने और विरोध करने पर पत्नी और बेटियों की पिटाई भी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी प्रधान पर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब पीडित बेटियों का कोर्ट में बयान कराने की तैयारी में जुटी है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 और 13 वर्षीय सगी बहनों का आरोप है कि उसका ग्राम प्रधान पिता चार-पांच वर्षों से उनके साथ दुष्कर्म करता रहा है। विरोध करने पर पिता उन्हें कट्टा व चाकू दिखाकर चुप करा देता था। एक बार उनकी मां ने पिता को छोटी के साथ आपत्तिजक हालत में देख लिया। मां ने विरोध किया तो पिता ने उसकी और दोनों बहनों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत जुटाकर दोनों बहनें दो सितंबर को भाई के साथ धनघटा थाने पहुंचीं और पुलिस को आपबीती सुनाई। दोनों ने तहरीर देकर पिता के खिलाफ कार्रवाई और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने उसी दिन आरोपी प्रधान पर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। एसओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोर्ट में उनका बयान कराया जाएगा। आरोपी प्रधान की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
कोट---
बेटियों की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। - ब्रजेश सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें