फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में पिता और तीन बेटों की पिटाई, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटा में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे मनबढ़ पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को मारने-पीटने लगे। बचाव करने पहुंचे तीन बेटों की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी।
रविवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटा समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी कैलाश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही चंदन आदि से पुरानी रंजिश है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे चंदन, धर्मेंद्र घर पहुंचे। पुरानी खुन्नस में गालियां देने लगे। एतराज करने पर एक जुट होकर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव करने पहुंचे उसके बेटे क्रमशः विजय, विनय और अक्षय के ऊपर वे टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंदन, धर्मेंद्र, हरिलाल, इशरावती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें