- धनघटा क्षेत्र के लोहरैया गांव का मामला
- पुलिस ने तीन के विरुद्ध दर्ज किया केस
धनघटा। क्षेत्र के लोहरैया में पटाखा फोड़ने के विवाद में दबंगों ने लोहे के पाइप से पीटकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार लोहरैया निवासी अरविंद पाठक के यहां बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। इस बीच पड़ोसी के बीच पटाखा फोड़ने के लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर शिवेंद्र पाठक, आदर्श पाठक, अविनाश आदि मिलकर लोहे के पाइप से अरविंद की पिटाई कर दी। पिता को पिटता देख बेटा विनय पाठक बचाव के लिए पहुंचा। विनय को भी मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आदर्श पाठक, शिवेन्द्र पाठक और अविनाश के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।