फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : अब सीएचसी में भी उपलब्ध होंगी सस्ती दर पर दवाएं

Tue, 13 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी का जन औष​धि केंद्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के सभी सीएचसी पर जन औषधि केंद्र की सुविधा मिल गई है। सभी जगहों पर जन औषधि केंद्र के लिए कमरे का आवंटन हो गया है। इससे पहले जन औषधि केंद्र की सुविधा सिर्फ जिला अस्पताल में ही था।
विज्ञापन

अब सीएचसी पर इसके खुलने से मरीजों को सस्ते दर पर दवा मिलनी शुरू हो जाएगी। जनपद में सीएचसी की संख्या नौ है। इन सभी पर जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए हर सीएचसी पर जगह उपलब्ध करा दी गई है। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जन औषधि केंद्रों के खुलने से ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले लोगों को काफी सहूलिय मिलेगी। क्योंकि ब्रांडेड दवाओं के बजाय उन्हें कम कीमत में वही गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती है। ऐसे में जन औषधि केंद्रों से उन्हें कम कीमत में वैकल्पिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और मरीजों की संख्या में भी इजाफा होगा। जिले के सीएचसी खलीलाबाद, बेलहर, मेंहदावल, सांथा, सेमरियावां, मलौली और नाथनगर में यह केंद्र खुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें